हमीरपुर। जिले भर में शुक्रवार को 74 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। खराब मौसम के बावजूद स्कूलों में पहले दिन के मुकाबले 23 फीसदी अधिक विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। जबकि प्रदेश भर में स्कूल खोलने के आदेशों के बाद वीरवार को पहले दिन हमीरपुर जिले में विद्यार्थियों की उपस्थिति 51 फीसदी रही थी।
उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर चंद्र जीत ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 12,829 बच्चे स्कूल पहुंचे। इसमें नौवीं कक्षा के 4223 में से 2854, दसवीं कक्षा के 3288 में से 2308, ग्यारहवीं कक्षा के 5932 में से 4256, बारहवीं के 4821 में से 3461 बच्चे स्कूल पहुंचे। जबकि जिलाभर में 4435 बच्चे अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के चलते बच्चे स्कूल कम पहुंच रहे हैं। वहीं कक्षाएं शुरू होने से स्कूलों में रौनक लौटी है, तो वहीं लंबे समय से घरों में कैद रहे विद्यार्थियों ने भी स्कूल खुलने पर राहत की सांस ली है।