फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रदेश में गायत्री नाम से 56 गुमशुदगी, शिनाख्त के लिए दो टीमें बनीं

Wed, 29 Oct 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रीवन गांव में मिले महिला के अधजले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की पहचान कराने में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। दोनों टीमें प्रदेश भर में गायत्री नाम से दर्ज 56 गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के अलावा स्थानीय स्तर पर भी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही हैं। महिला के बाहरी होने और उसकी हत्या कर शव सुनसान स्थान पर फेंके जाने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं। वहीं, चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौदहा क्षेत्र के रीवन गांव के बाहर सोमवार को चरवाहों ने खेत में महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची मौदहा पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हाथ में लिखे गायत्री नाम के चलते इस नाम की प्रदेश भर में दर्ज गुमशुदगी खंगालनी शुरू कर दी है। मौदहा इंस्पेक्टर उमेश सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में गायत्री नाम की 55-56 गुमशुदगी मिली हैं। इनमें 10 से 12 संदेहास्पद हैं। इनकी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी।
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।



चार पहिया वाहन से लाकर फेंका गया शव

ग्रामीणों के अनुसार घटना बारिश के पहले की है। बारिश के दौरान घटना स्थल पर ट्रैक्टर छोड़कर अन्य वाहनों का पहुंचना मुश्किल है। मौके से चार पहिया वाहन के निशान भी मिले हैं। इससे अंदेशा है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। यह भी बताया कि सोमवार सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में वारदात भोर से पहले की लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें