हमीरपुर/राठ/भरुआसुमेरपुर। एक पखवाड़े के इंतजार के बाद जिले को डीएपी की एक रैक (1650 एमटी) खाद प्राप्त हुई है, जो सभी समितियों में भेजी जा रही है। निजी दुकानों में 1300 एमटी खाद की उपलब्धता है। फिर भी खाद के लिए जिले भर में मारामारी मची हुई है। बृहस्पतिवार को राठ क्रय विक्रय समिति में 500 बोरी खाद आई। करीब 1000 किसान पहुंच गए। इससे मुख्य मार्ग बाधित हो गया। कुछ को खाद मिली तो अधिकांश किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। यही हाल सहकारी समिति सुमेरपुर में रहा। किसानों को लाइन में लगाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक पखवाड़ा बाद क्रय विक्रय समिति में 500 व सहकारी समिति में 700 बोरी खाद आई। क्रय विक्रय समिति में करीब 1000 किसान पहुंच गए। जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार धनराज पटेल ने पुलिस की मदद से किसानों को लाइन पर लगाकर खाद वितरित कराई। समिति प्रभारी उमाकांत बादल ने बताया कि 700 बोरी खाद आई है। 350 किसानों को टोकन काटकर खाद वितरित कराई गई है।
जबकि सुमेरपुर में समिति, किसान सेवा केंद्र व क्रय विक्रय में एक-एक ट्रक डीएपी सुबह आई। भीड़ देखकर सचिवों ने पुलिस की मदद ली। पुलिस की निगरानी में सभी जगह खाद का वितरण शुरू कराया गया। क्रय विक्रय में किसानों के हंगामा खड़ा करने से पुलिस लाठियां पटकनी पड़ीं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि 1650 एमटी खाद की एक रैक आ चुकी है। 1300 एमटी निजी दुकानों में उपलब्ध है। -
हेडिंग लगाएं:: सुबह से लाइन में लगे हैं
फोटो 21 एचएएमपी 34 मन्नू। संवाद
औंता गांव निवासी मन्नू ने बताया कि खाद की जरूरत है। घर से बिना कुछ खाए पिए सुबह सात बजे क्रय विक्रय केंद्र में लाइन पर लगी रहीं। दोपहर एक बजे उन्हें दो बोरी खाद मिली सकी।
-
फोटो 21 एचएएमपी 35 गयाप्रसाद। संवाद
उमरिया के गया प्रयाद ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे गेट के बाहर लाइन में लगे रहे। साढ़े 10 बजे गेट खुलने पर भगदड़ मच गई। 12 बजे तक खाद न मिलने पर समिति गए। वहां भी टोकन बंट चुके थे। खाद न मिलने पर मायूस होकर घर जा रहे हैं।