मौदहा/ हमीरपुर। वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति द्वारा क्षेत्र के कम्हरिया गांव में 13वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें 37 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से व दस जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से एक-दूसरे का दामन थामा। वर-वधू को समिति की ओर से गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता हसन सिद्दीकी और समाजसेवी दिनेश अवस्थी व जगदीश शुक्ला रहे। संस्था के अध्यक्ष हमीद शाह कादरी ने बताया कि बाबा निजामी की भूमि पर यह दूसरा आयोजन है। बताया कि कोविड 19 की गाइड लाइन के चलते प्रत्येक पक्ष के दस दस लोगों को ही बुलाया गया। विवाह सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, सूरत, इंदौर और इस्लामपुर से भी जोड़े शामिल हुए। इस मौके पर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इदरीश खान, शादाब हुसैन बिटटू सहित अन्य कई सपा नेता मौजूद रहे।