कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से चार दुकानें राख हो गईं। पास में स्थित हिंदुस्तान यूनीलीवर के कर्मचारियों ने फैक्ट्री का नलकूप चलाकर आग बुझाई।
फैक्ट्री एरिया में हिंदुस्तान यूनीलीवर के गेट के बगल में मौदहा क्षेत्र के रीवन गांव निवासी बालेंद्र, रामचंद्र, जुगुल किशोर व बालकिशन की पंचर और चाय पान की दुकानें हैं। इनमें बुधवार शाम करीब चार बजे शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इस बीच पंचर की दुकान में हवा भरने वाली टंकी में विस्फोट हो गया। इससे हाईवे से गुजरने वालों में हड़कंप मच गया।
जुगुल किशोर के पिता रामलखन कुशवाहा ने बताया कि दो दिन पूर्व 20 क्विंटल गेहूं खेत से कतराने के बाद गांव ले जाने के लिए दुकान में रखा था। इसके साथ हजाराें रुपये के टायर ट्यूब जलकर राख हो गए। चाय पान की दुकान का भी सामान राख हो गया। यूनीलीवर के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी फैक्ट्री का पंप चलाकर करीब पौन घंटे बाद आग बुझा सके। फायर ब्रिगेड देरी से घटनास्थल पहुंची।