फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

Wed, 27 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बौखर गांव में घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जरिया थानाक्षेत्र के बौखर गांव में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसकर एक किसान की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जर्जर तारों को बदलने की मांग कर सात घंटे तक शव नहीं उठने दिया। डीएम से वार्ता के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


बौखर गांव का गुरु प्रसाद राजपूत (40) खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार को उसने तीन भैंसें चरने के लिए खेतों में छोड़ दीं। बुधवार सुबह पांच बजे वह भैंसों को ढूंढ़ने खेत जा रहा था। रास्ते में वह खेड़ाशिलाजीत पावर स्टेशन के इछौरा फीडर की टूटी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि एचटी लाइन रात से टूटी पड़ी थी लेकिन लाइनमैनों ने इसे ठीक नहीं किया। गुस्साए ग्रामीणों ने तार बदलने की मांग कर पुलिस को शव का पंचनामा नहीं भरने दिया। करीब सात घंटे बाद थानाध्यक्ष जरिया ने पूर्व प्रधान नृपत सिंह की जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कराई। पूर्व प्रधान ने बताया कि जिलाधिकारी ने शीघ्र जर्जर लाइन बदलवाने का आश्वासन दिया है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष जरिया स्वामीनाथ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें