फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: माताटीला व लहचूरा डैम से बेतवा में छोड़ा गया 3.50 लाख क्यूसेक पानी

Sun, 04 Aug 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार रात से तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं बारिश के चलते जगह-जगह फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

उधर, माताटीला बांध व लहचूरा बांध से छोड़े गए 3.50 लाख क्यूसेक पानी के चलते बेतवा का जलस्तर 95 मीटर व यमुना का 94.87 मीटर पर पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से क्रमश: 9.58 मीटर व 8.78 मीटर दूर है। मौदहा बांध में ढाई से तीन मीटर जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन बारिश होने के आसार जताए हैं।

शनिवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को दिनभर चलता रहा। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों में जलभराव देखने को मिला। तेज हवा के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए। इससे आवागमन में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

उधर, कई गांवों में जल जीवन मिशन द्वारा खोदी गई सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाओं के चलते शहर में सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो दोपहर डेढ़ बजे आई। इसके बाद थोड़ी-थोड़ी देर में आती और जाती रही।
यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा। वहीं रविवार को माताटीला बांध व लहचूरा डैम से छोड़े गए पानी से बेतवा व यमुना दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप

भरुआसुमेरपुर। रविवार तड़के रिमझिम बारिश होने से लोगों को कामकाज प्रभावित रहा। तेज हवाओं के कारण कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे कस्बा सहित कई गांवों में सुबह जलापूर्ति नहीं हो सकी। बारिश का सिलसिला दोपहर में जाकर थमा। (संवाद)
12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप
गहरौली। भरुआ सुमेरपुर स्थित 132 केबीए पावर हाउस से इमलिया पावर हाउस को बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन बीते एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। शुक्रवार रात 11 बजे बिजली फाल्ट होने के कारण शनिवार सुबह 11 बजे बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी।
वहीं रविवार को सुबह छह बजे शुरू हुई बारिश से फिर से लाइन में फॉल्ट हो गया। 12 घंटे गुजरने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एसएसओ मलखान सिंह ने बताया कि पावर हाउस से आई मेन लाइन में फॉल्ट होता रहता है। ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। जल्द बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें