फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिले में बनेंगे 33 अन्नपूर्णा भवन राशन दुकानों को मिलेगी छत

Sun, 04 Jan 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में उचित दरों की दुकानों को सरकार अपनी छत दे रही है। इन दुकानों के लिए मल्टीपर्पज अन्नपूर्णा भवन बनवा रही है। अमृत महोत्सव के तहत 33 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण होना है। प्रत्येक भवन करीब साढ़े आठ लाख की लागत से बनकर तैयार होगा। इसके लिए शासन ने 50 फीसदी धनराशि जारी कर दी है। कार्यदायी संस्था ने इनका निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

उचित दर की राशन दुकान चलाने वाले कोटेदारों को निशुल्क अन्नपूर्णा भवन सरकार दे रही है। इससे उनकी आय बढ़ सके और सुविधा मिल सके। अन्नपूर्णा भवन ऐसा बहुउद्देशीय भवन है, जहां से कोटेदार उचित मूल्य के राशन के साथ जन सुविधा केंद्र का भी संचालन कर सकेंगे।
इसके अलावा संचालक यहां जनरल स्टोर भी खोल सकते हैं। इसकी बिक्री बाजार दर पर होगी। सभी अन्नपूर्णा भवन में ई-वेइंग स्केल युक्त ई-पॉस मशीन होगी। इससे राशन की घटतौली को रोका जा सकेगा और कार्डधारकों को पूरा राशन मिलेगा। जिलापूर्ति अधिकारी बी के शुक्ला ने बताया कि उचित मूल्य की राशन की दुकानों के लिए खास स्थानों पर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराकर कोटेदारों को दिया जा रहा है। इससे खाद्यान्न रखने के लिए समुचित स्थान हो।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा भवन के निर्माण से कोटेदारों का पैसा बचने के साथ सुविधा भी मिल रही है। जिले में उचित दर की 480 दुकान है। इस वर्ष 33 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य मिला है। इनके लिए शासन ने 50 फीसदी बजट जारी कर दिया है। इनका निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। वहीं, पिछले वर्ष बने 75 अन्नपूर्णा भवन संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें