फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नप सुजानपुर ने 48 दुकानों में खंगाला रिकॉर्ड

Sat, 03 Jan 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीारपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में उपमंडल अधिकारी की कमेटी ने शुक्रवार को 48 दुकानों में जाकर दुकानदारों से पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान दुकानदारों से रिकॉर्ड लिया गया। शेष 16 दुकानों का शनिवार को रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

नप सुजानपुर में दुकानों का सबलेटिंग का मामला सामने आने पर अब दुकानदारों का रिकॉर्ड, दस्तावेजों को खंगालने की कार्रवाई चली हुई है। इससे पूर्व दो सप्ताह 58 दुकानों का रिकॉर्ड एवं दस्तावेज दुकानदारों से लिए गए हैं। नगर परिषद सुजानपुर ने 132 दुकानों का निर्माण कर उन्हें किराये पर आवंटित कर रखा है। तीन जनवरी शनिवार को शेष दुकानों का निरीक्षण पूरा कर पांच जनवरी सोमवार को गठित कमेटी उपमंडल अधिकारी नागरिक को रिपोर्ट सौंपेगी।

उपमंडल अधिकारी नागरिक सुजानपुर विकास शुक्ला ने नगर परिषद सुजानपुर द्वारा किराये पर आवंटित की गई दुकानों को दुकानदारों द्वारा सबलेटिंग करने के उठे मुद्दे पर नगर परिषद राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की है। इस रिकाॅर्ड को जनवरी माह के पहले सप्ताह उपमंडल अधिकारी नागरिक को सौंपा जाना है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर ने दुकानों का निर्माण कर किराये पर आवंटित कर रखा है, लेकिन किरायेदार दुकानदारों ने अन्य व्यक्तियों को दुकानों पर बैठाया है और उनसे अंदर खाते अच्छी खासी रकम वसूल रहे हैं, जबकि नगर परिषद को निर्धारित किराया भी वसूल नहीं हो पा रहा है। वहीं, सफाई निरीक्षक आर्यन मिन्हास ने कहा कि 16 दुकानों का निरीक्षण शेष है। शनिवार को कार्य पूरा कर रिपोर्ट उपमंडल अधिकारी नागरिक को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें