हमीरपुर। जिले में एक दिन में 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77 हो गई।
रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। उनके संपर्क में आने वालों की जांच शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार रावत ने बताया कि रविवार को शहर के स्टेडियम में वैक्सीनेशन मेगा कैंप का आयोजन हुआ। बताया कि एक दिन में सर्वाधिक 20 संक्रमित केस मिले हैं। संक्रमितों में शहर से 11, गोहांड में तीन, राठ में चार व कुरारा में दो केस मिले हैं। कहा कि संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
1495 को मिला कोरोना से सुरक्षा कवच
हमीरपुर। कोरोना वैक्सीनेशन का रविवार को एक साल पूरा हो गया। इस दौरान राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुए मेगा वैक्सीनेशन कैंप में टीका लगवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक 1495 के आसपास लोगों को टीके लगाए गए थे। कैंप पहुंचे डीएम ने टीका लगवाने आए 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों का भी उत्साहवर्द्धन किया। सीएमओ डॉ.एके रावत, एसीएमओ डॉ. पीके सिंह, डॉ. महेशचंद्रा, जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अनिल यादव, अर्बन को आर्डिनेटर पीयूष वर्मा, एसडीएम/ईओ नगर पालिका पीके पाठक, जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव आदि सक्रियता से लगे रहे।