फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कई लोकल रूटों पर नहीं दौड़ेंगी परिवहन निगम की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
जिला के अधिकतर लोकल रूटों पर मंगलवार निगम की बसें नहीं दौड़ेंगी। बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए हमीरपुर डिपो से 40 बसें भेजेगा। इसके चलते हमीरपुर डिपो के 60 फीसदी रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के पास कुल 124 रूट परमिट हैं। इनमें 96 लोकल और 28 लंबे रूट हैं। इन पर 124 निगम की बसें दौड़ रही हैं। हालांकि डिपो के सभी लंबे रूट मुनाफे में चल रहे हैं। रैली में बसें भेजने से प्रबंधन ने लोकल रूटों पर बसें न भेजने का निर्णय लिया है। इससे निगम प्रबंधन के करीब 58 से 60 बस रूट प्रभावित होंगे। वहीं बसों को रैली में भेजने से निगम प्रबंधन को करीब ढाई लाख की आमदन होगी। एचआरटीसी के लोकल रूटों पर बसें न भेजने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सफर पर निकलने से पहले जरा सोच लें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा का कहना है कि रैली में बसें भेजने से करीब 60 फीसदी रूट प्रभावित होंगे। रैली में बसें भेजने से निगम को करीब ढाई लाख रुपये की आमदन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें