फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरसाहड़ में दोबारा होगा बीपीएल, पीडीएस, एनएफएसए का सर्वें

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत गरसाहड़ में अब धनासेठ परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके लिए ग्राम सभा में पंद्रह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जो गरीब परिवारों का तथ्यों सहित चयन करेगी। पंचायत के इस निर्णय का ग्रामीणों ने स्वागत किया है। लंबे समय से बीपीएल में डालने की मांग कर रहे गरीब परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। ग्राम सभा की बैठक पंचायत प्रधान ईश्वर दास की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम सभा के सदस्यों ने बीपीएल, पीडीएस व एनएफएसए योजना के तहत अपात्र लोगों के चयन पर एतराज जताया। पंचायत ने ग्राम सभा की सहमति से सभी लिस्टों को रद्द कर दिया और गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए सर्वे के आधार पर चयन करने का फैसला लिया।
बीपीएल में शामिल होने के लिए अब लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, आय प्रमाण पत्र व मकान की फोटो लानी होगी। ग्राम सभा ने करीब पंद्रह लोगों की कमेटी का गठन किया है। इसमें जिला परिषद सदस्य अंकुश सैनी, ब्लॉक समिति सदस्य दीप चंद, पंचायत प्रधान ईश्वर दास, उपप्रधान विकास शर्मा, ग्रामीण राजेश कुमार, सरोज कुमार, किशोरी लाल, मधू, संतोष कुमार, कश्मीर सिंह, देशराज, जगदीश चंद, संजीव कुमार व किरण बाला को शामिल किया है। यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक पात्र व्यक्तियों का चयन नहीं हो जाता, तब तक पुराने बीपीएल, पीडीएस व एनएफएसए के लोगों को लाभ मिलता रहेगा। पंचायत ने इस कार्रवाई की सूचना खंड विकास अधिकारी भोरंज कीर्ति चंदेल को भेज दी गई है। पंचायत के उपप्रधान विकास शर्मा का कहना है कि ग्राम सभा की अनुमति से कमेटी का गठन किया गया है। ताकि गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। बीपीएल, पीडीएस से अपात्र लोग बाहर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें