फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पत्योरा वाटर प्लांट का निरीक्षण करते प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्योरा गांव में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। अगस्त तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार करने के निर्देश दिए। इससे सुमेरपुर व मौदहा के लगभग 127 गांवों तक शुद्ध पीने के पानी मुहैया हो सकेगा। वहीं पत्योरा पंप कैनाल की हालत खराब देख लघु डार नहर के अधिशासी अभियंता एस के त्रिवेदी की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को जलशक्ति मंत्री 336.98 करोड़ की लागत से बन रहे नमामि गंगे मिशन योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। कार्यदायी संस्था के जनरल मैनेजर सुनील भारद्वाज ने बताया कि 40 ओवरहैड टैंकों का निर्माण चल रहा है। साथ ही इंटेकवेल का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। वहीं डब्लूटीपी, अवर जलाशय आदि का कार्य समाप्ति की ओर है। बताया 110 वर्कर लगे हैं। वहीं 500 किमी पाइप लाइन डाली जा चुकी है। पाराओझी में राजकीय नलकूप का निरीक्षण लीकेज पाइप ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
सदर विधायक मनोज प्रजापति, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, डीएम चंद्रभूषण, एसपी कमलेश दीक्षित, प्रभारी सीडीओ विकास, एडीएम नमामि गंगे राजेश यादव सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण में मंत्री ने एसपी से ली चुटकी
निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री ने एसपी से चुटकी ली। कहा इस गांव में डकैतों को बोलबाला रहा है। कभी नामी गिरामी डकैतों का यहां जमावड़ा रहता था, लेकिन अब विकास की गंगा बह रही है।
अधिशासी अभियंता को फटकारा
पत्योरा पंप कैनाल में काफिला रुकते ही ग्रामीणों ने ज्ञापन दे नवीनीकरण कराने का अनुरोध किया। कैनाल की जीर्णशीर्ण हालत देख मंत्री भड़क गए। कहा कि इसे मनरेगा से सही कराएं। उन्होंने लघु डाल नहर के अधिशासी अभियंता एसके त्रिवेदी को फटकार लगाई और 22 किमी नगर का प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए। वहीं गांव से तीन किमी दूर मोहन तालाब का निरीक्षण कर बबूल की झाड़ियां देख डीएम से सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
-शादी करने आए तो गांव के लोगों ने लड़ा दिया चुनाव
देवगांव प्रधान जितेंद्र शिवहरे ने पंचायत भवन के सामने काफिला रोक मंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूछने पर मंत्री को बताया कि वह मुंबई में ट्रेडिंग कंपनी में जॉब करते थे। गांव तो शादी करने आए थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें प्रधानी का चुनाव लड़ा दिया। इस पर मंत्री ने डीएम से प्रधान का खयाल रखने को कहा। देवगांव चौराहे पर ग्रामीणों ने काफिला रोक बस्ती के अंदर से देसी शराब ठेका हटाए जाने की मांग की।

त्योरा पंप कैनाल का निरीक्षण करते प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें