मकरांव के गेस्ट हाउस में वर वधु का आर्शीवाद देते विधायक डा.मनोज प्रजापति, एमएलसी जितेंद्र सेंगर व
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। अखिल भारती दृढ़ोमर वैश्य समाज के तत्वावधान में ग्राम मकरांव स्थित श्रीओंकार सिंह स्टेट रिसॉर्ट में गुरुवार को 29वां सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें 12 जोड़ों ने शादी बंधन में बंध कर एक-दूसरे के साथ जीवन निर्वाह करने की कसमें खाईं। अतिथियों ने नव वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह में दीपक अकौना संग निशा मौदहा, रामजी छानी संग मधु ममना, भानु प्रताप कंधौली संग मालती, मनीष मुस्करा संग आशा, मनीष कंठी मोहाल संग उपासना लवरहा, अशोक मलका संग नैंसी महलवार, विवेक पुनिया संघ प्रियांशी मोराकांदर, पंकज शिवली संग रक्षा सिया, मनोज रजरा संग कस्तूरी मानपुर, सचिन बसवारी संग राखी चरखारी, नीलू भेड़ी संग सीमा हशमीरा, रामजी सरवई संग रश्मि आदि ने फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।
मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति व भाजपा जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता समेत वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने नव वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। प्रत्येक जोड़े को एलसीडी टीवी, बेड, कुर्सी व अन्य जरूरी सामान वैश्य समाज के लोगों ने उपहार में दी।