कुरारा। कस्बे की पीएचसी में बृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति व डीएम डा. चंद्रभूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सदर विधायक ने कहा कि लोगों को निरोग रखने के लिए ऐसे आयोजन हो रहे हैं। इसमें एक ही स्थान पर दवा, जांच आदि की सुविधा मिल जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है तथा योजनाओं का प्रचार प्रसार हो रहा है। मेले में 1100 मरीजों को उपचार व स्वास्थ्य परीक्षण के साथ नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया।
ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र यादव, अनिल कुशवाहा आदि समस्त स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ, सचिव, प्रधान आदि मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.पीके सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
स्टाल लगा दी जानकारी
राठ। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में वृहद स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए। विधायक मनीषा अनुरागी ने उद्घाटन किया। एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, सीएचसी अधीक्षक डॉ अजय चौरसिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद्र अनुरागी, रविंद्र शर्मा, दीपू मुंशी आदि मौजूद रहे। संवाद