फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्ग के लिए चलेगा विशेष अभियान

Tue, 02 Jul 2013 10:59 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि सरकारी विभागों में पिछड़े वर्ग का कोटा भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व की जानकारी के लिए सभी विभागों से रिपोर्ट मंगाई गई है।

जिन विभागों में कोटा पूरा नहीं होगा, उनमें विशेष अभियान चलाकर पिछड़े वर्ग की भर्तियां की जाएंगी।

पिछड़े वर्ग के लोगों की शिकायतों की सुनवाई की व्यवस्था मंडल और जिला स्तर पर की जाएगी। रामआसरे विश्वकर्मा सोमवार को इंदिरा भवन स्थित सभाकक्ष में आयोग की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओबीसी के उत्पीड़न की समस्याएं गंभीरता से नहीं लेने पर उन्होंने प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए मंडल एवं जिला मुख्यालयों पर शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिकायतकर्ता, संबंधित अधिकारी और आयोग के उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के बीच बैठक हो जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें