छह माह में 71 फीसदी परीक्षाएं हो गईं पूरी
आयोग ने पिछले छह माह में जितनी परीक्षाओं के विज्ञापन जारी किए, उनमें से 71 फीसदी परीक्षाएं पूरी करा लीं। आयोग ने छह माह में 15 परीक्षाएं आयोजित की हैं, जिनके तहत 4731 पदों पर भर्ती होनी थी और इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 859613 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
छह साल से लंबित 607 पदों पर हुआ प्रमोशन
राजस्व परिषद में कानूनगो से नायब तहसीलदार के 607 पदों पर प्रोन्नति की प्रक्रिया छह वर्षों सें लंबित पड़ी हुईं थीं। आयोग ने इन 607 पदों पर प्रोन्नति की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में 1287 पदों के लिए पात्र 855 कार्मिकों की प्रोन्नति संबंधी कार्यवाही भी पूरी कर ली गई।
छह माह में पूरी हुई प्राविधिक शिक्षा भर्ती
आयोग के अध्यक्ष के अनुसार छह माह में प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 की भर्ती पूरी कर ली गई। लिखित परीक्षा 22 दिसंबर 2021 और 22 मार्च 2022 को आयोजित की गई। दो सप्ताह बाद ही पांच अप्रैल 2022 को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया और 19 अप्रैल से इंटरव्यू शुरू करा दिए गए। अंग्रेजी विषय का परिणाम अगले 10 दिन में 29 अप्रैल को जारी किया गया। वहीं, बाकी 10 विषयों के 1097 पदों का अंतिम चयन परिणाम 30 जून तक घोषित कर दिया गया।