फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सर्प दंश से महिला की मौत, शौचालय मिला होता तो बच सकती थी जान

Fri, 30 Aug 2019 12:20 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
अमरावती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़नी में तड़के पांच बजे शौच के लिए जा रही महिला को जहरीले सांप ने डस लिया जिसकी दोहरीघाट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्हें गांव वालों की मदद से दोहरीघाट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


जब तक इलाज शुरू हो पाता जहरीले सांप की ब्रिस पूरे शरीर में फैल गई जिससे महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे शुभम और मां के साथ मायके में रहती थी। दो साल पहले मां के देहांत के बाद गांव वालों की मदद से उसने खजनी ब्लॉक के सरबसी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में काम करना शुरू किया था। 

विज्ञापन

अमरावती के मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है| उसका अंतिम संस्कार भी गांव वालों ने मिल कर किया। ग्राम प्रधान दिवाकर सिंह का कहना है हमारा गांव ओडीएफ हो चुका है। हमें इसकी जानकारी नहीं है कि अमरावती के घर में शौचायल क्यों नहीं बनवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें