फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से हैवानियत के बाद पीटकर मार डाला, बदमाशों ने पति का सिर फोड़ा

Wed, 02 Jan 2019 08:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गोरखपुर के कैंपियरगंज स्थित एक आश्रम में सोमवार की रात चौकीदार की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के सीने और गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर चोट से मौत और दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आगे की जांच के लिए जरूरी नमूने सुरक्षित रख लिए गए हैं। वहीं, पत्नी के साथ ज्यादती का विरोध करने पर बदमाशों ने पति के साथ भी मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया था। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

पीड़ित महिला चौकीदार पति के साथ ही आश्रम में एक कमरे में रहती थीं। सोमवार की रात महिला पति के साथ अपने कमरे के बाहर अलाव ताप रही थी। तीन बदमाश बाउंड्रीवाल कूदकर आश्रम में दाखिल हो गए।
विज्ञापन


 जोर जबरदस्ती कर रहे बदमाशों का पति ने विरोध किया तो मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। फिर पत्नी को घसीटकर घर के एक किनारे ले गए और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

घटनास्थल पर महिला और बदमाशों के संघर्ष के निशान मिले हैं। रात करीब एक बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूर पर शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। आशंका है कि शराब पीने के बाद ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें