फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईफाई व एकीकृत सुरक्षा प्रणाली का उद्घाटन कल

Sat, 18 Jun 2016 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की चौकसी अब एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के तहत होगी। हर यात्री कैमरे की नजर में होंगे और सामानों की तलाशी भी मशीन से होगी। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में वाईफाई की सुविधा भी मिलने लगेगी। दोनों सुविधाओं का शुभारंभ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सोमवार की शाम छह बजे एक कार्यक्रम के दौरान करेंगे।   रेल प्रशासन ने उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन


 पूर्वोत्तर रेलवे में लखनऊ के बाद गोरखपुर दूसरा स्टेशन होगा, जहां दोनों सुविधाएं शुरू की जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों की निगरानी के लिए गेट से लेकर प्लेटफॉर्म तक 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के तहत मेन गेट, फर्स्ट क्लास और वीआईपी गेट बैग स्कैनर लगाए गए हैं। इसके अलावा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर और गेट फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं। पूरे सिस्टम की मानीटरिंग के लिए स्टेशन पर ही एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। मानीटरिंग की जिम्मेदारी आरपीएफ के हवाले होगी।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। उपकरणों को लगाने का काम अंतिम चरण में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें