फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा विभाग के कर्मचारी की पत्नी ने की खुदकुशी 

Sat, 14 Sep 2019 12:35 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
विज्ञापन
रक्षा विभाग कर्मचारी अमरनाथ शाह की पत्नी अनीता देवी (32) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मामला खोराबार के जंगल सिकरी का है। मूल रूप से बिहार के सिवान निवासी अमरनाथ की इन दिनों बैंगलोर में तैनाती है। पत्नी तीन छोटे बच्चों के साथ जंगल सिकरी में रहती थी। 
विज्ञापन


पत्नी की शुक्रवार की रात पति से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी कमरे में गई और पंखे से दुपट्टा के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह उठे बच्चों ने देखा तो वह रोने लगे। उनके सबसे बड़े बेटे की उम्र दस साल है। उसकी सूचना पर ही पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

सूचना पाकर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोन पर अमरनाथ को घटना की जानकारी दी। वह बैंगलोर से चल दिए है। शाम तक उनके गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें