फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास लेकर कुलपति ने किया विद्यार्थियों का अभिनंदन 

Fri, 15 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के जूलाॉजी डिपार्टमेंट मे छात्र-छात्राओं को पढाते कुलपति प्रोफेसर अशोक कुमार। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को एमएससी के जुलॉजी विषय का क्लास लेकर 2016-17 सत्र के अध्ययन कार्य की शुरुआत की। उन्होंने नए-पुराने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया और जुलॉजी विषय का चयन करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक प्राणी होने चलते हर व्यक्ति को अपने बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। ऐसे में प्राणि विज्ञान उनकी उत्सुकता को शांत करता है।
विज्ञापन


‘इंट्रोड्यूस्ड एनिमल किंगडम ओरिजिन एंड एवोल्यूशन ऑफ कोआर्डेट’ विषय पर अपने लेक्चर में कुलपति ने जानवरों की उत्पत्ति और विकास पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने कुलपति से विषय से जुड़े कई सवाल भी किए, जिसका उन्होंने बड़ी सहजता से जवाब दिया। सुबह 10 से लेकर 11 बजे की क्लास के बाद विद्यार्थियों में इसे लेकर काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें