उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर रविवार सुबह पेड़ गिर जाने के कारण कई घंटों तक सेवाएं बाधित रहीं। सुबह लगभग छह बजे तमकुहीरोड और गौरी श्रीराम रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण गोरखपुर-पाटलीपुत्र व सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।
सुबह साढ़े दस बजे तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। कई घंटे तक विभाग ने लाइन साफ करने को लेकर कार्रवाई की। लाइन साफ करने के लिए टावर वैगन मंगाया गया, जिसके बाद रेल सेवाएं सामान्य रूप से शुरू की गईं।