फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मुंबई के लिए अनारक्षित विशेष गाड़ी 

Sat, 23 Apr 2016 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में मुंबई की ट्रेनों में जगह की मारामारी को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 14 फेरों में चलने वाली यह गाड़ी गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बीच चलेगी। इसकी शुरुआत रविवार से हो रही है। 
विज्ञापन


01078 नंबर की विशेष ट्रेन गोरखपुर से 24, 28 अप्रैल, 02, 06,10,14,18,22,26, 30 मई, 03, 07, 11 एवं 15 जून को चलाई जाएगी। जबकि 01077  नंबर की ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 22, 26, 30 अप्रैल, 04, 08, 12, 16, 20, 24, 28 मई, 01, 05, 09 एवं 13 जून, को चलेगी।

गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन दोपहर दो बजे से चलकर देवरिया, भटनी, मऊ, औड़िहार, वाराणसी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी होते हुए दूसरे दिन रात 11 बजकर 55 मिनट पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन रात 11 बजकर 35 मिनट पर प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 15, एसएलआर के दो कोच समेत कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें