फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए आज मतदान

Thu, 03 Mar 2016 01:06 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी चुनाव के लिए बुधवार की शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। मतदान बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा जबकि मतगणना छह मार्च को होगी। गोरखपुर में 20 तो महराजगंज में 12 बूथ बनाए गए हैं। 4526 वोटर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें गोरखपुर में 2479 और महराजगंज में 2047 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक कलेक्ट्रेट स्थित कर्मचारी संघ भवन से सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगीं। देर शाम तक संबंधित बूथों पर मतदान कार्मिकों ने डेरा डाल लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ओएन सिंह के निर्देश पर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने बूथों की तैयारियां जांची। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गोरखपुर के पांच बूथों पर विशेष नजर रहेगी।

कुल वोटर- 4526
गोरखपुर में वोटर - 2479
महराजगंज में वोटर- 2047
कुल बूथ- 32
गोरखपुर में बूथ- 20
महराजगंज में बूथ- 12

सभी ब्लाक और जिला परिषद में बनाए गए हैं बूथजंगल कौड़िया, बांसगांव, उरूवां, चरगांवा और खजनी बूथ की होगी वेबकास्टिंगसभी बूथों पर सीसीटीवी से होगी निगरानी, बूथ के बाहर टीवी स्क्रीन भीप्रत्येक बूथ पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेटप्रत्येक दो बूथ पर एक जोनल मजिस्ट्रेटसभी बूथों पर माइक्रोआब्जर्वर के तौर पर नजर रखेंगे केंद्रीय कर्मचारी सीधे प्रेक्षक को अपनी रिपोर्ट देगे माइक्रोआब्जर्वरचार बजे तक चलेगा चुनावकलेक्ट्रेट स्थित कर्मचारी संघ भवन में रखे जाएंगे बैलेट बाक्सप्रत्याशी-
विज्ञापन

सीपी चन्द
जय प्रकाश यादव
कालीशंकर
विजय कश्यप

एमएलसी चुनाव में हर बूथ पर होंगी महिला कर्मचारी
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में हर बूथ पर महिला कर्मचारियाें की तैनाती की गई है। वह मतदान करने आने वाली महिलाओं का सहयोग करेंगी। इस कार्य के लिए जिले के सभी 20 बूथों पर बाल विकास एवं सेवा पुष्टाहार विभाग सुपरवाइजरों को लगाया गया है।

हर बार चुनाव में महिलाओं को लगाया जाता था, इस पर कर्मचारी संगठन के लोग ऐतराज करते थे। कहा जाता था कि दूर दराज के क्षेत्रों में मतदान पार्टियों के साथ महिलाओं को जाने में दिक्कत होती थी। ऐसी महिला कर्मचारियों को भी चुनाव में लगा दिया जाता था जिनके बच्चे काफी छोटे होते थे। इस नाते हाल के पंचायत चुनाव से लेकर ब्लाक प्रमुख चुनाव में किसी महिला कर्मचारी को नहीं लगाया गया। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में हो रहे विधान परिषद के चुनाव में एक तिहाई से अधिक महिलाएं मतदाता हैं। उन्हें निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की जानकारी और सहयोग के लिए बाल विकास विभाग की सुपरवाइजरों को लगाया गया है।

जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर उनकी तैनाती के अलावा कुछ को रिजर्व में रखा गया है। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी को मतदान अधिकारी प्रथम बनाया गया है। सभी सीडीपीओ बुधवार को अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ब्लाकों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें