गोरखपुर जंक्शन से जाने वाली 17 जोड़ी ट्रेनें मंगलवार से चारबाग स्टेशन नहीं जाएंगी। ट्रेनों की आवाजाही आसान बनाने के लिए रेल प्रशासन ने इनका रास्ता बदल दिया है।
ये ट्रेनें बाराबंकी-मल्हौर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मानकनगर-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर बदले हुए मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-बादशाहनगर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेंगी। इन ट्रेनों का स्टॉपेज ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशनों पर शुरू किया गया है।
इन ट्रेनों का बदला रास्ता
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस (अप व डाउन)
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस (अप व डाउन)
कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस (अप व डाउन)
दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (अप व डाउन)
बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (अप व डाउन)
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस (अप व डाउन)
हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (अप व डाउन)
छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई एक्सप्रेस (अप व डाउन)