फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के रिजल्ट में दिखा पूर्वांचल का दम

Sat, 10 Jun 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते विद्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूर्वांचल के मेधावियों ने लखनऊ के छात्र-छात्राओं को पीछे छोड़ दिया है। हाईस्कूल के रिजल्ट के मामले में संतकबीरनगर को यूपी में पांचवां स्थान मिला है। इसके विपरीत इलाहाबाद को आठवां, कानपुर नगर को 19वां और लखनऊ को 47वां स्थान मिल सका है। महराजगंज की यूपी रैंक भी दस है।
विज्ञापन


हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूर्वांचल के सात जिलों का रिजल्ट शानदार है। हाईस्कूल के रिजल्ट में कुशीनगर को यूपी में 14वां, देवरिया को 16वां, गोरखपुर को 17वां, बस्ती को 22वां और सिद्धार्थनगर को 24वां स्थान मिला है। सभी जिलों के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट लखनऊ से अच्छा है। लड़कियों का पास फीसदी बढ़ा है। फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में भी पूर्वांचल के विद्यार्थियों का दबदबा है। महराजगंज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और  91.71 फीसदी रिजल्ट लाकर राजधानी के छात्रों को पीछे छोड़ा। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में लखनऊ को पांचवां स्थान मिला है। इंटरमीडिएट के रिजल्ट के मामले में पूर्वांचल के देवरिया को यूपी में 14वां, कुशीनगर को 16वां, गोरखपुर को 36वां, संतकबीरनगर को 46वां, बस्ती को 56वां और सिद्धार्थनगर को 59वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


सात जिलों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के रिजल्ट एक नजर में
1- गोरखपुर
हाईस्कूल
पंजीकृत    93560
परीक्षा दी 84043
पास हुए 70923
रिजल्ट 84.39 फीसदी 

इंटरमीडिएट
पंजीकृत 69819
परीक्षा दी 67953
पास हुए 56844
रिजल्ट 83.69 फीसदी  

2-संतकबीरनगर
हाईस्कूल
पंजीकृत 37166
परीक्षा दी 30584
पास हुए 27428
रिजल्ट 89.68 फीसदी

इंटरमीडिएट 
पंजीकृत 29103
परीक्षा दी 28342
पास हुए 22991
रिजल्ट 81.12 फीसदी 

3-महराजगंज
हाईस्कूल
पंजीकृत 43446 
परीक्षा दी 40232
पास हुए 35380
रिजल्ट 87.94 फीसदी

इंटरमीडिएट
पंजीकृत 32052 
परीक्षा दी 30101
पास हुए 27607
रिजल्ट 91.71 फीसदी 

4- कुशीनगर
हाईस्कूल
पंजीकृत 66425
परीक्षा दी 59902
पास हुए 52006
रिजल्ट 86.82 फीसदी 

इंटरमीडिएट
पंजीकृत 44635 
परीक्षा दी 40942
पास हुए 35903
रिजल्ट 87.69 फीसदी

5-देवरिया
हाईस्कूल
पंजीकृत 80961 
परीक्षा दी 68293
पास हुए 58370
रिजल्ट 85.47 फीसदी

इंटरमीडिएट
पंजीकृत 64777 
परीक्षा दी 57430
पास हुए 50833
रिजल्ट 88.51 फीसदी

6- बस्ती
हाईस्कूल
पंजीकृत 47928 
परीक्षा दी 42568
पास हुए 35555
रिजल्ट 83.53 फीसदी

इंटरमीडिएट
पंजीकृत 38349
परीक्षा दी 37605
पास हुए 29645
रिजल्ट 78.83 फीसदी 

7- सिद्धार्थनगर
हाईस्कूल 
पंजीकृत 30218
परीक्षा दी 27476
पास हुए 22755
रिजल्ट 82.82 फीसदी

इंटरमीडिएट
पंजीकृत 21089
परीक्षा दी 20623
पास हुए 16046
रिजल्ट 77.81 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें