फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खड़े ट्रक में घुसी कार, चाचा-भतीजा समेत छह की मौत

Sat, 18 May 2019 01:09 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवरिया-बरहज मार्ग पर बैरौना गांव के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार चाचा-भतीजा समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखचे उड़ गए। मृतकों में चार देवरिया, एक गोरखपुर और एक सिवान के रहने वाले हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के दानोपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव 45 का रुद्रपुर मोड़ पर धर्र्मकांटा है। खुखुंदू के बहोर गांव निवासी रामबली धर्मकांटा पर कर्मचारी हैं। वह गोरखपुर में अपनी बेटी का उपचार करा रहे हैं। गुरुवार की शाम उनकी बहू की तबीयत खराब हो गई। रामबली ने धर्मकांटा मालिक ओमप्रकाश को यह जानकारी दी। 

ओमप्रकाश भतीजे राकेश यादव 22, कठिनइया गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव 50, जिला कारागार कॉलोनी निवासी शशांक मणि 30, मदनपुर थानाक्षेत्र के खोखरवर गांव निवासी रामवृक्ष यादव 45, गोरखपुर के नंदानगर शाहपुर निवासी संतोष सिंह 40, धर्मकांटा कर्मचारी अच्छेलाल 52 निवासी गड़ार, आंदर सिवान के साथ अपनी कार से रामबली के घर गए। परिवारवालों को दवाई देने के बाद कुछ देर रुके। 
विज्ञापन


तबीयत में सुधार की जानकारी होने पर सभी लोग रात साढ़े 11 बजे देवरिया के लिए निकले। कार राकेश चला रहा था। बैरौना गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार चालक राकेश, ओमप्रकाश और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। 

शशांक मणि, अनिल श्रीवास्तव और अच्छेलाल ने जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। रामवृक्ष का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उसके सिर और पैर में भी चोट आई है। सूचना पर पहुंचे डायल-100 के सिपाहियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। कार सवार एक शख्स की जान बच गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को शव दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें