फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए

Tue, 01 Mar 2016 12:38 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को सचल दस्ता ने छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़ लिए। सभी परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया। वहीं दोनों पॉलियों में 3072 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट द्वितीय पाली की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक एएन मौर्या ने नेता जी सुभाष चंद्र बोष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुहम्मदपुर, चौरीचौरा में चेकिंग की। तीन परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। वहीं बीएसए ओपी यादव की टीम ने सर्वोदय किसान इंटर कालेज कौड़ीराम में कक्ष संख्या 20 और 21 से तीन परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। सभी परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया। जिले में अब तक जिले में 9 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जा चुके हैं।

सोमवार को हाईस्कूल में 73 और इंटरमीडिएट में 2997 सहित कुल 3072 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि कुछ केंद्रों की पैसा लेकर नकल कराने की शिकायत मिली है उसकी पड़ताल कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर केंद्र को डिबार की श्रेणी में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें