फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दर्दनाक सड़क हादसे में दादी-पोतों समेत चार की मौत, एक साल का मासूम भी शामिल

Mon, 04 Feb 2019 06:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ और पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर के सरयू नदी के बिड़हरघाट से स्नान कर लौट रहे बाइक सवार और धनघटा की तरफ से सवारी लेकर जा रहे टैंपो के बीच धनघटा थाना क्षेत्र के बंडा बाजार में सीधी टक्कर हो गई। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर हुए इस हादसे में एक साल के बालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृत बालक की मां समेत तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार तीन मृतक एक ही परिवार के रहने वाले थे। हादसे के बाद भाग रहे टैंपो चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बस्ती जिले के मुंडेरवा बाजार थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी 22 वर्षीय शिवपूजन बाइक से अपनी दादी 60 वर्षीया फूलादेवी पत्नी मोती व 13 वर्षीय चचेरे भाई वृजभूषण उर्फ छोटू पुत्र सुभाऊ के साथ सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे सरयू नदी के बिड़हरघाट से स्नान व मेला के बाद घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


धनघटा थाना क्षेत्र के बंडा बाजार में सामने से सवारी लेकर आ रहे टैंपो से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल सभी सातों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

डॉक्टरों ने शिवपूजन (22), फूला देवी(60) और वृजभूषण उर्फ छोटू (13), एक वर्षीय श्रेयांश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बबीता (22) और नीरज (21) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा 40 वर्षीया किशोरी पत्नी अनिल का मलौली सीएचसी में ही इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद भाग रहे टैंपो चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें