फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वीरांगना की जीवनी प्रेरणा का स्रोत’

Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
वीरांगना दिवस के अवसर पर विवि मुख्य द्वार पर दीप जलाती छात्राएं। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर शनिवार को शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में महिला कल्याण परिषद में संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें नमन किया गया तो वहीं लक्ष्मीबाई छात्रावास की छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर एवं दीपदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी कड़ी में अन्य संस्थाओं में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के महिला कॉमन रूम में महिला कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. मधु कुमार ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई वीरता, त्याग एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति थीं। उनकी जीवनी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। अध्यक्षता कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने की। इससे पहले महिला कल्याण परिषद की अध्यक्ष प्रो. विपुला दुबे ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर ‘भारतीय वीरांगनाएं’ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई। इसमें अदिति को प्रथम, शशिकांत पांडेय को द्वितीय और सादिया को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान प्रो. मालविका श्रीवास्तव, प्रो. सुषमा पांडेय, प्रो. नूतन त्यागी, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. कीर्ति पांडेय, प्रो. सुधा यादव, प्रो. रजवंत राव, डॉ. दिव्यारानी सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की लक्ष्मीबाई छात्रावास की छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद छात्राओं का हुजूम यूनिवर्सिटी मेन गेट पर पहुंचा, जहां दीपदान कर शहीदों को नमन किया गया। कुलपति प्रो. अशोक कुमार, प्रॉक्टर प्रो. सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे। विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान रहमतनगर मानीराम में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य स्मिता दास ने की। उन्होंने कहा कि वीरांगना के पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संचालन रुपाली सिंह ने किया। इस मौके पर विजय रंजन तिवारी, प्रमेश सिंह, अभिषेक कुमार, कामिनी सिंह, चंद्रशेखर यादव, श्याम चौरसिया, कीर्ति, पल्लवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें