फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन ऑफ कैंपेन के लिए रैंपस को एक लाख का चेक

Sat, 27 Feb 2016 09:59 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव में अपनी कला का जलवा बिखेरने वाले कलाकारों, जजेज़, एंकर और वालंटियरों को शनिवार को टाउन हॉल स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कमिश्नर पी गुरूप्रसाद ने महोत्सव में चैंपियन ऑफ कैंपेन के लिए रैंपस स्कूल के निदेशक पीसी श्रीवास्तव को मेडल और एक लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने 75 निर्णायक मंडल के जजेज़, इन्द्रधनुष कार्यक्रम में 9 कलाकारों, 12 एंकर और 10 वालंटियर को मेडल देकर सम्मानित किया।

मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित हुए लोगों में मुख्य रुप से डॉ. मिथिलेश तिवारी, हरिप्रसाद सिंह, मिली चक्रवर्ती, राकेश श्रीवास्तव, स्मृति दत्ता, अंजना राजपाल, कमल थापा, चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, सुधा मोदी, शैलेष मणि त्रिपाठी, चारू चौधरी, भारत भूषण, पीवी सिंह, प्रभाष द्विवेदी, अनुपमा श्रीवास्तव, शरदमणि त्रिपाठी, राजर्षी बनर्जी, डॉ. रवींद्र गंगवार, डा. उषा सिंह, सौम्या दीक्षित, द्विव्यांशी, मुमताज खान, राजेश चौहान, वरूण तुलस्यान शामिल रहे।
विज्ञापन


इसी तरह लोकगीत संबंधित कार्यक्रमों के लिए चेता सिंह, अस्तूरन देवी, प्रभाकर शुक्ला, इरफान साबरी, राकेश उपाध्याय, रिमी यादव, रेखा गाडिया, अनिता अग्रवाल, आरपी ओझा तथा अरविन्द श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। वालंटियर के रूप में सेंटपाल के केबी पांडेय, अनिरूद्ध शर्मा, राजकुमार वर्मा, चन्दन कुमार, प्रभात कुमार शर्मा तथा वीरेन्द्र कुमार को और आतिशबाजी के लिए बुढ़उ चाचा को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का भी कमिश्नर ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें