पूर्वोत्तर रेलवे के 16 स्टेशनों पर 15 मई से पार्सल सेवा बंद हो जाएगी। इससे इन स्टेशनों के आसपास रहने वाले लोगों को अब पार्सल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इस सेवा के बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत व्यापारी वर्ग को होगी।
रेल प्रशासन की ओर लिए गए एक फैसले के मुताबिक बिजौरिया, तहसील फतेहपुर, आनंदनगर, लेहड़ा, नौगढ़, रिसिया, मोहिबुल्लाहपुर, सिधौली, ओएल, तुलसीपुर, गोला गोकर्णनाथ, शोहरतगढ़, चौरीचौरा, मैरवा, सलेमपुर एवं हथुआ स्टेशन पर पार्सल सेवा 15 मई से बंद कर दी जाएगी।