गोरखपुर। हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में बुधवार को भीड़ बढ़ गई। जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो कोच में पहले से बैठे यात्रियों ने दरवाजा बंद कर लिया। जिससे नाराज कुछ यात्री हंगामा करने लगे। ट्रेन छूटने तक उन्हें कोच में चढ़ने का मौका नहीं मिला और उनकी ट्रेन छूट गई।
दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में सीटें नहीं मिल पा रही है। बुधवार को गोरखधाम एक्सप्रेस की सभी बोगियां यात्रियों से ठसाठस भर गई। जनरल के कोच भीड़ की स्थिति यह हो गई कि यात्रियों को गेट पर लटककर सफर करना पड़ा। कुछ यात्री टॉयलेट के पास खड़े हो गए। कोच में भीड़ अधिक होेने से यात्री चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
वहीं दो कोच का दरवाजा बंद करने से भी यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके। भीड़ अधिक होने के चलते टिकट वापस करने में भी यात्रियों को काफी मुश्किलें हुई।