पूर्व सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल पर विभिन्न संगठनों की ओर से रेल रोको आंदोलन के कारण डिब्रूगढ़ से 10 दिसंबर को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़- लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस निरस्त रही।
रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण लालगढ़ से 13 दिसंबर को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 15057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस में 12 दिसंबर को गोरखपुर से, 15026 आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस में 13 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।