फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक लोको शेड बनाने की पहल शुरू

Sun, 10 Apr 2016 12:59 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक लोको शेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक लोको शेड बनाने के लिए रेल प्रशासन की कार्य योजना पर पहल शुरू हो गई है। एयरफोर्स के पास बनने वाले लोको शेड में एक साथ 100 इलेक्ट्रिक इंजनों का मेंटेनेंस होगा। इंजन को ले जाने के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे इस साल छपरा से लखनऊ के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है, जिसके मेंटेनेंस के लिए एयरफोर्स के सामने जमीन चिह्नित की गई है। लोको शेड बनाने और वहां तक इंजन को ले जाने के लिए एक नई लाइन की जरूरत महसूस की गई है। चूंकि इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन इसी साल चलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, लिहाजा रेल प्रशासन इलेक्ट्रिक लोको शेड को जल्द तैयार करने के मूड में है।

रेल सूत्रों के मुताबिक कैंट स्टेशन के पास पनियहवां की ओर जाने वाली रेल लाइन से जोड़कर एक नई रेल लाइन बनाई जाएगी। जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी होने वाली है। बता दें कि लोको शेड के लिए रेल बजट में 65.98 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि लोको शेड बनाना प्राथमिकता में है। इसकी क्षमता 100 लोको की है। इसके बन जाने से लोको का आसानी से मेंटेनेंस हो सकेगा। कोशिश की जाएगी कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा करा लिया जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें