फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मंडलीय कारागार के बंदी बोलेंगे हैलो जेल

विज्ञापन
जिला जेल में रेडियो स्टेशन का शुभारंभ करते एसीजीएम राहुल श्रीवास्तव, वरिष्‍ठ जेल अधीक्षक डॉ राम?
विज्ञापन
अब मंडलीय कारागार के बंदी बोलेंगे ‘हैलो जेल’
विज्ञापन

गोरखपुर। अब मंडलीय कारागार में बंदी हैलो जिला जेल बोलेंगे। इसके लिए बन रहे जेल रेडियो का शुभारंभ शनिवार को हो गया। एसीजीएम राहुल कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
पिछले तीन महीने से जेल में अपना रेडियो स्टेशन बनाया जा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप रघुनंदन की सहायता से जेल में इसके लिए सर्किल के अंदर एक कमरे में स्टूडियो बनाया गया है। यह जेल का अपना खुद का रेडियो स्टेशन है। इसमें बंदी व कैदी खुद की गीतो की फरमाइश करेंगे और खुद की फरमाइशी गीत सुनाएंगे। आरजे भी जेल के बंदी ही होंगे। इसके लिए दस विचाराधीन व सिद्घदोष बंदियों को चयनित किया गया है। प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक प्रत्येक बैरकों से फरमाइश मांगी जाएगी। इसके लिए बैरकों में साउंड सिस्टम लगाया गया है। दोपहर तीन से चार बजे तक एक घंटे बंदी फरमाइशी गीतों की प्रस्तुति करेंगे।
विज्ञापन

शुरुआती चरण में जेल व जिले के दिन भर की हलचलों के बारे में समाचार व फरमाइशी गीतों की प्रस्तुति होगी। बाद में एजुकेशनल व मोटिवेशनल कार्यक्रम भी प्रस्तुत होंगे, ताकि बंदियों में सुधार लाया जा सके और वे सजा से मुक्त होने के बाद अपने जीवन को अच्छे से जी सकें।
विज्ञापन

‘बदल रहा है यूपी के जेलों की छवि’
जेल रेडियो का शुभारंभ करते हुए एसीजीएम ने कहा कि यूपी के जेलों की छवि बदल रही है। जेल अब तेजी से सुधारगृह बन रहे हैं। यह बंदियों के जीवन के सुधार के लिए आवश्यक है। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल रेडियो की अवधारणा बिल्कुल नई है। यह बंदियों के मनोरंजन के लिए जरूरी है। इस दौरान जेलर प्रेमसागर शुक्ला, डिप्टी जेलर प्रभाकांत पांडेय, मुकेश प्रकाश, भोलानाथ, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें