फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

309 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
309 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिसंबर को गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह 266.66 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 42.55 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री तीन दिसंबर को दोपहर 12:45 से 1:45 बजे तक वह पीपीगंज-मेंहदावल मार्ग पर राप्ती नदी पर बने पुल के लोकार्पण करेंगे। वहां एक जनसभा को भी संबांधित करेंगे। दोपहर तीन बजे वह देवरिया जाएंगे और शाम 4.10 बजे लौटकर फिर गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन चार दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक महराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे से 3:45 बजे तक सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में गीडा व फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उद्यमी सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद चार बजे से पांच बजे तक रीजनल स्पोर्स्ट्स स्टेडियम में महंत अवेद्यनाथ अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन पांच दिसंबर को सुबह 9:50 बजे मुख्यमंत्री झारखंड के लिए रवाना होंगे। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन प्रशासन और पुलिस के आला अफसर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियां जांचते रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से खाद कारखाना रोड फोरलेन होगी
मेडिकल कॉलेज रोड से खाद कारखाना तक की दो लेन की सड़क फोरलेन की जाएगी। इसे लेकर शनिवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, एडीजी रेंज जयनारायण सिंह, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, जीडीए उपाध्यक्ष ए. दिनेश कुमार और सचिव राम सिंह गौतम आदि अफसरों ने मार्ग का निरीक्षण किया। वहां से अफसरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए मानबेला में प्रस्तावित जमीन का जायजा लिया। सुरक्षा के साथ ही एयरपोर्ट और मुख्य सड़क से कनेक्टिविटी भी जांची। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करने की योजना है। मानबेला में जीडीए द्वारा अधिगृहीत जमीन में से 35 एकड़ जमीन पर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव है। अगर उन्होंने जगह को लेकर अंतिम मुहर लगा दी तो आगे की प्रक्रिया और तेज कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन और जीडीए ने स्टेडियम के लिए कुछ और भी जगहों का विकल्प तलाशा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें