फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल व्यापारी और उप निदेशक में नोकझोंक

Sat, 30 Jul 2016 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
दाल - फोटो : PTI
विज्ञापन
महेवा नवीन गल्ला मंडी में दाल टैक्स चोरी के मामले में उप निदेशक से मिलने पहुंचे व्यापारियों और उप निदेशक में जमकर नोकझोंक हुई। दोनों ही एक दूसरे पर बदसलूकी का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अफसर की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों का कहना है कि पुरानी रंजिश में उपनिदेशक व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। जांच के लिए लखनऊ की एक टीम गठित की गई है जिसका व्यापारी सहयोग भी कर रहे हैं लेकिन स्थानीय इंस्पेक्टर शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने दाल टैक्स चोरी का मामला उजागर हुआ था। वाणिज्य कर विभाग की रिकार्ड के मुताबिक 29 कारोबारियों ने टैक्स में घपला किया है। इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। जिसके विरोध में व्यापारियों ने डायरेक्टर मंडी से मुलाकात की थी। निदेशक के आदेश पर जांच की जिम्मेदारी लखनऊ की टीम को दी गई है।

व्यापारियों का कहना है कि जांच कमेटी का सहयोग व्यापारी करने को तैयार पर उप निदेशक मनमानी कर रहे हैं। शनिवार को करीब दो बजे 40 की संख्या में व्यापारी एकजुट होकर सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव नवल किशोर नथानी, दाल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष भाष्करानंद की अगुवाई में उप निदेशक से मिलने पहुंचे। आरोप है कि व्यापारी जांच को खत्म करने का दबाव बनाते हुए हंगामा करने लगे और सरकारी काम में बाधा डाले। वहीं व्यापारियों का कहना है कि अफसर ने हम लोगों के साथ बदसलूकी और अपशब्द का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर पुलिस गई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- निर्भय नारायण सिंह, चौकी इंचार्ज महेवा मंडी

व्यापारियों के खिलाफ  कार्रवाई के लिए आला अफसरों से बात कर दिशा निर्देश मांगा जा रहा है। अफसरों की सहमति मिलने के बाद तहरीर दी जाएगी।
- राजीव श्रीवास्तव, उप निदेशक प्रशासन विपणन

व्यापारियों ने कोई हंगामा नहीं। लखनऊ की जांच कमेटी को व्यापारी सहयोग दे रहे है मगर उप निदेशक अपने इंस्पेक्टरों से व्यापारियों का उत्पीड़न पुरानी रंजिश में करवा रहे है। हम लोग अपनी मांग लेकर सिर्फ मिलने गए थे।
विज्ञापन

- भाष्करानंद, अध्यक्ष, दाल व्यवसायी संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें