फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा थानों का सर्किल, एक नए सर्किल की भी होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलेगा थानों का सर्किल, एक नए सर्किल की भी होगी शुरुआत
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में दो नए थाने की शुरुआत और तीन थानों की योजना को देखते हुए सीओ सर्किल में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। सर्किल सीमा में बदलाव तीन नए थानों की स्थापना और प्रशासनिक सुविधा को देखते हुए किया जाएगा। साथ ही एक नए सर्किल को बनाने और गोला सर्किल को समाप्त करने की तैयारी है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले की पुलिस का प्रशासनिक व्यवस्था का संचालन आठ सर्किलों के माध्यम से किया जाता है। आइजी रेंज जय नारायण सिंह के मुताबिक प्रशासनिक सुविधा के लिहाज से हर तहसील मुख्यालय पर सीओ कार्यालय होना चाहिए ताकि विशेष परिस्थिति में एसडीएम और सीओ एक साथ मौके पर पहुंच सके। लेकिन सहजनवां तहसील होने के बावजूद कैंपियरगंज के सीओ क्षेत्र में आता है। इसे देखते हुए सहजनवां में सर्किल मुख्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सहजनवां सर्किल में सहजनवां थाने के साथ ही बेलीपार, नवसृजित गीडा और हरपुर थाने को रख जा सकता है। खजनी सर्किल में बदलाव कर बेलघाट और सिकरीगंज थाने को इसमें शामिल करने पर विचार चल रहा है। ये दोनों थाने फिलहाल गोला सर्किल में आते हैं। बांसगांव थाने की कौड़ीराम पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने की तैयारी चल रही है। कौड़ीराम थाना बनने के बाद इसे बांसगांव सर्किल में शामिल किया जा सकता है। बांसगांव सर्किल में इस समय बेलीपार, गगहा और बांसगांव थाना शामिल है। चौरीचौरा सर्किल में शामिल गुलरिहा थाने को गोरखनाथ सर्किल में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। कैंपियरगंज सर्किल में पीपीगंज, चिलुआताल और कैंपियरगंज थाने को रखा जा सकता है। मानीराम पुलिस चौकी को थाना बनाने की मंजूरी मिलने के बाद इसे भी कैंपियरगंज सर्किल में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें