फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से होगी अलविदा की नमाज की निगरानी

Sat, 25 Jun 2016 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
तिवारीपुर में तैनात पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन जुट गया है। शहर में 235 स्थानों पर अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी, जिसकी निगरानी ड्रोन से होगी। सुरक्षा के लिहाज से सभी जगहों पर दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा नगर निगम को मस्जिद के पास सफाई व्यवस्था ठीक रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


तिवारीपुर का बवाल थमने के बाद अधिकारी अलविदा की नमाज की सुरक्षा का खाका तैयार करने में जुटे हैं। शहर को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटकर चिह्नित स्थानों की सुरक्षा में लगे दरोगा और सिपाही एक दिन पहले ही वहां पहुंच जाएंगे। स्थानीय पुलिस के अलावा सुरक्षा में पीएसी और होमगार्ड भी लगाए गए हैं। शासन से आरएएफ और सीआरपीएफ के मिलने पर संवेदनशील स्थानों पर उन्हें भेजा जाएगा।

कोतवाली, गोरखनाथ, तिवारीपुर, राजघाट में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अलविदा की नमाज के दिन मस्जिद की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। साथ ही पशुओं को रोकने के लिए अलग से सिपाहियों का एक दल बनाया गया है। ईद के दिन बाजार और इलाके की अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक दिन पहले ही तिवारीपुर, कोतवाली क्षेत्र में ड्रोन लगा दिया जाएगा। नमाज के समय मस्जिद के आसपास छतों पर सिपाही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


सामान्य हुए तिवारीपुर के हालात 
मंगलवार को तिवारीपुर थाने में बवाल के बाद बिगड़े हालात अब सामान्य हो गए हैं। शनिवार को लोगों की दिनचर्या आम दिनों की तरह रही। मगर एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अधिकारियों ने फोर्स की मौजूदगी बनाए रखी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें