फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर से हत्या कर लूट के तीन और आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मैनेजर से हत्या कर लूट के तीन और आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

बेलीपार। बेलीपार में बीते 18 नवंबर को हुए मेहरौली पेट्रोल पंप मैनेजर आनन्द स्वरूप मिश्रा की हत्या कर 11.22 हजार रुपये लूटे जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन और आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से लूट का छह लाख रुपये भी बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही पुलिस पर्दाफाश कर सकती है।
विज्ञापन

पुलिस मामले में बीते 24 नवंबर को दो आरोपियों महाबीर छपरा निवासी विशाल गुप्ता और कृष्ण पासवान को गिरफ्तार कर 19650 रुपये बरामद कर पर्दाफाश किया था। मामले के कुछ आरोपी फरार थे। बीते 18 नवंबर को मेहरौली के मानस पेट्रोल पंप मैनेजर अपने एक कर्मचारी के साथ रुपये बैग में लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। रास्ते में विशाल और कृष्ण पासवान ने अपने चार पांच साथियों के साथ उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी और रुपये छीनने लगे। आनंद स्वरूप विरोध कर गाड़ी लेेकर भागना चाहे तो आगे खड़े युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी और रकम लेेकर फरार हो गए थे। सभी ने ककराखोर में प्लान बनाया था। पुलिस के अनुसार गोली विशाल ने मारी थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीन अन्य आरोेपियों को हिरासत में लेकर करीब छह लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें