जिला अस्पताल के सर्जरी विभाग में डॉक्टरों की कमी के वजह से मरीजों को
पूरी तरह से राहत नहीं मिल पा रही है। यहां मेडिकल कॉलेज से डॉ. आरडी रमन
तो आए मगर कोर्ट केस की वजह से वह अक्सर छुट्टी पर रहते हैं। अब उनके आने
के बाद ऑपरेशन तो शुरू हो गया मगर ऐसा नियमित नहीं हो पा रहा है। गंभीर
मरीजों को तो मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है मगर जिन मरीजों को रोका जा
सकता है उन्हें तारीख दी जा रही है। आलम यह है कि रोके जाने वाले मरीजों की
लिस्ट लंबी होती जा रही है।
जिला अस्पताल के सर्जरी विभाग में डॉ.
एचआर वर्मा के रिटायर होने के बाद से ही डॉ. एके श्रीवास्तव ही एक सर्जन
बचे हैं। अब उनपर चिकित्सा अधीक्षक का प्रभार भी है और ओपीडी की जिम्मेदारी
भी इस वजह से अस्पताल में मेजर सर्जरी पूरी तरह से ठप हो गई थी। इस बीच
मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरडी रमन को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इनके आने के
बाद अस्पताल में सर्जरी तो शुरू हुई मगर नियमित रूप से नहीं। अभी भी
अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों के हित को देखते हुए स्थायी सर्जन की मांग
की जा रही है।
ताकि मरीजों को परेशान न होना पड़े। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.
एके श्रीवास्तव ने बताया कि सर्जरी शुरू हुई मगर नियमित रूप से नहीं हो पा
रही है। कोर्ट केस के कारण डॉ. रमन छुट्टी पर चल रहे हैं।