फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कैंप में तीन करोड़ की रिकार्ड तोड़ वसूली

Sun, 07 Feb 2016 01:35 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्रों पर शनिवार को लगे कैंप में रिकार्ड तोड़ राजस्व वसूली की गई। शहर में एक करोड़ सात लाख रुपये तथा देहात में एक करोड़ 91 लाख रुपये की वसूली हुई। इस दौरान दोनों ही जगह लगभग 200 लोगों की बिल संबंधी समस्याओं को भी दूर किया गया।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर डीके सिंह ने बताया कि बिल अधिक आने से लेकर बिल नहीं निकलने की समस्याएं सबसे ज्यादा रहीं। कैंपियरगंज, भटहट, मेडिकल कॉलेज, चौरीचौरा, सिक्टौर, राजधानी, पिपराइच, पादरी बाजार और सरदारनगर में कैंप लगा था, जबकि विद्युत वितरण खंड द्वितीय में घघसरा, नौसड़, खजनी, कौड़ीराम, मझगांवा, बड़हलगंज, ऊरवा, गोला और हरिहपुर में कैंप लगा था। दोनों ही जगह भुगतान नहीं करने वाले लगभग 100 लोगों का कनेक्शन काट दिया गया। डीके सिंह ने बताया कि राजस्व वसूली में गोरखपुर का यह रिकार्ड है।

हालांकि कुछ उपभोक्ताओं की ऐसी समस्या भी सामने आई, जिसे तत्काल दूर कर पाना मुश्किल था। लेकिन उपभोक्ताओं की शिकायत से यह पता चला कि कर्मचारी किस जगह लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें