फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानबूझ कर ठप की गई थी ऑक्सीजन की सप्लाई

Fri, 29 Apr 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मे‌डिकल कॉलेज में लगा ऑक्सीजन कैप्‍शूल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार की रात अचानक मेडिकल कॉलेज में ठप हुई लिक्विफाइड ऑक्सीजन की सप्लाई की जांच शुरू हो गई। जांच को गठित दो सदस्यीय टीम ने जांच शुरू की तो उनके भी होश उड़ गए। मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे टैंक में अभी 60 हजार प्वाइंट ऑक्सीजन है जो कम से कम तीन दिन और चलता। ऐसे में अचानक ऑक्सीजन ठप किए जाने को साजिश माना जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है। प्राचार्य का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में लिक्विफाइड ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाली कंपनी पुष्पा सेल्स ने 25 अप्रैल को टैंक में ऑक्सीजन भरा था। उस समय प्राचार्य को लिखे गए पत्र के जरिए ऑक्सीजन भुगतान के बाद ही फिर से भरे जाने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि इसी पत्र में यह भी कहा गया था कि कम से कम चार दिन का ऑक्सीजन स्टोर है। मगर दूसरे ही दिन बुधवार की रात दस बजे अचानक ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई।

यह तो अच्छा था कि ज्यादा रात नहीं हुई थी और आनन फानन सिलिंडर वाले ऑक्सीजन से मरीजों की जान बचा ली। उसी दिन देर रात दो बजे पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर भी मंगा लिए गए। इसके बाद प्राचार्य ने इस पर साजिश को देखते हुए डॉ. सतीश और डॉ. शहनवाज की एक कमेटी गठित कर जांच का आदेश दे दिया। टीम ने शुक्रवार को जांच शुरू किया और ऑक्सीजन का मीटर देखा तो उसमें अभी पर्याप्त ऑक्सीजन बचा हुआ है। 
विज्ञापन


दो सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। मीटर के हिसाब से ऑक्सीजन बचा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रो. राजीव मिश्रा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें