फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये प्रति किलो के दाम से सस्ती नहीं हो रही प्याज, 10 दिन से ये हो गया हाल?

विज्ञापन
1 of 4
onion - फोटो : अमर उजाला
प्याज की बढ़ी कीमत से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालत यह है कि पिछले 10 दिन से प्याज के दाम थोक मंडी में 90 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बना हुआ है। वहीं फुटकर बाजार में प्याज 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। प्याज की बढ़ी कीमत के कारण आमजन के साथ ही व्यापारी भी परेशान हैं। फिर फायदा कौन काट रहा है, यह लाख टके का सवाल बाजार में खड़ा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
onion - फोटो : अमर उजाला
20 प्रतिशत रह गई खपत
मंडी व्यापारियों ने बताया कि प्याज की खपत न के बराबर हो रही है। पहले जहां मंडी में 125 से 150 टन तक प्याज खप जाता था, वहीं अब मुश्किल से 25 टन प्याज की खपत हो पा रही है। मंडी में पहले प्याज लदीं पांच गाड़ियां आती थीं, वहीं अब मुश्किल से एक गाड़ी प्याज ही खप पा रही है।
विज्ञापन

3 of 4
onion - फोटो : अमर उजाला
प्याज छोड़ दूसरी सब्जी बेच रहे दुकानदार
फुटकर दुकानदार प्याज को छोड़ दूसरी सब्जियां बेच रहे हैं। शहर के शास्त्री चौक पर लगने वाले सब्जी बाजार में जहां पहले प्याज की आठ से दस दुकानें लगती थीं, सोमवार को सिर्फ एक दुकान ही दिखी। असुरन चौक पर लगने वाली मंडी का भी यही हाल है। यहां भी सिर्फ दो दुकानें ही प्याज की लगी दिखीं।
विज्ञापन

4 of 4
onion - फोटो : अमर उजाला
पाव में बता रहे कीमत
प्याज की कीमत बढ़ने के बाद बाजारों में प्याज की दुकान न के बराबर दिख रहीं हैं। जो दुकानदार हिम्मत करके प्याज बेच रहे हैं, वह ग्राहकों को इसकी कीमत किलोग्राम में नहीं, बल्कि पाव में बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें