फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर गोरखपुर में बंद कराई गई दुकानें, इंटरनेट ठप

Fri, 20 Dec 2019 01:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध को देखते हुए गोरखपुर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जुमा की नमाज को देखते हुए बड़ी मस्जिद इलाके में यानी सह मारूफ घंटाघर मैं दुकानें बंद कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। अतरिक्त पुलिस फोर्स लगाने के साथ ही हर थाने की क्यूआरटी को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसपीसिटी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से चौकस है, पुलिस मित्र का सहयोग भी लिया जा रहा है, जनता से भी अपील है कि शांति बनाए रखें।  जुमा की नमाज दोपहर डेढ़ बजे खत्म होगी।

बृहस्पतिवार रात से कुछ मोबाइल फोन कंपनियों की इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। इसके चलते चर्चा रही कि प्रशासन ने इंटरनेट सेवा रोक दी है। हालांकि अधिकारियों ने इससे इनकार किया। शुक्रवार सुबह से वोडाफोन में इंटरनेट सेवाएं काम नहीं कर रही थीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास पुलिस पिकेट, थानों में भी क्यूआरटी सक्रिय

बृहस्पतिवार को शहर के कई हिस्सों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। वहीं शहर की संकरी गलियों में घोड़ा पुलिस ने गश्त की। गोलघर व कोतवाली इलाके में विशेषकर घोड़ा पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए थी। पुलिस आम लोगों के बीच जाकर सीएए के बारे में समझाने की भी कोशिश करती देखी गई। सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलने पाए इसके लिए साइबर सेल भी सतर्क रही।

पुलिस के मुताबिक जिले में चिह्नित 87 से ज्यादा जगहों पर पुलिस पिकेट लगा दी गई है। पुलिस लगातार इलाकों में गश्त करके लोगों को समझाने की कोशिश करने के साथ सहयोग की भी अपील कर रही है। शहर में ड्रोन कैमरे से जगह-जगह निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पुलिस के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।

सादे कपड़ों में आम लोगों के बीच पुलिस ने अपनी मौजूदगी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि हालात पूरी तरह से काबू में हैं। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस लाइंस में क्यूआरटी सक्रिय हैं। ड्रोन कैमरों से शहर की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा आम लोगों के संपर्क में पुलिस रहकर अफवाह ना फैलाने की अपील कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें