फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीलाबाद-बहराइच व मऊ-ताड़ीघाट नई रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद-बहराइच व मऊ-ताड़ीघाट नई रूट पर दौड़ेगी ट्रेन
विज्ञापन

गोरखपुर। मोदी सरकार की दूसरी पाली के पहले बजट में पूर्वोत्तर रेलवे के खाते में 2943 करोड़ रुपये आए हैं। इसमें ज्यादातर रकम आधारभूत संरचना, नई रेलवे लाइन और सुरक्षा पर खर्च किए जाएंगे। खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराइच और मऊ-गाजीपुर-ताड़ीघाट नई रेल लाइन की सौगात मिली है। दोनों रेल लाइन बिछाने के लिए 210 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। वहीं डोमिनगढ़-कुसम्ही वाया गोरखपुर तीसरी लाइन और गोरखपुर -नकहा जंगल दूसरी लाइन बिछाने को भी 16 करोड़ रुपये मिले हैं। इन दोनों परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पिछले साल भी बजट आवंटित किया गया था और काम चल रहा है। अब बजट मिलने से काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के समग्र विकास के लिए बजट 2019-20 में पर्याप्त धनराशि का आवंटन किया गया है। इससे नई लाइन, आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, विद्युतीकरण सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सकेगा। यात्री सुविधाएं, रोड सेफ्टी कार्य, कर्मचारी कल्याण, ट्रैक रिनुअल आदि कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

2019-20 में एनईआर में खर्च होने वाला बजट
विवरण धनराशि (करोड़ में)
नई लाइन निर्माण 226.30
आमान परिवर्तन 255.10
दोहरी लाइन 902.00
आरओबी, अंडरपास 176.63
रेलपथ नवीकरण 457.00
कर्मचारी कल्याण 41.24
यात्री सुविधाएं 186.17
दोहरीकरण कार्य
स्थान दूरी (किमी. में) धनराशि (करोड़ में)
छपरा-बलिया 65 100
गाजीपुर सिटी-औड़िहार 40 60
बलिया-गाजीपुर सिटी 65 91
रोजा-सीतापुर-बुढ़वल 181 152
वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद 120 180
डोमिनगढ़-गोरखपुर-कुसम्ही तीसरी लाइन एवं
गोरखपुर नकहा जंगल दूसरी लाइन 21.15 16
भटनी-औड़िहार विद्युतीकरण 125 50
बुढ़वल-गोण्डा तीसरी लाइन 61.7 100
औड़िहार-जौनपुर 60 25
मल्हौर-डालीगंज विद्युतीकरण सहित 12.6 50
-
नई लाइन निर्माण
मऊ-गाजीपुर-ताड़ीघाट (51 किमी) 200 करोड़
बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर (80 किमी. ) 10 करोड़
-
आमान परिवर्तन-
लखनऊ-पीलीभीत बरास्ता सीतापुर-लखीमपुर (262.8 किमी) : 100 करोड़
इंदारा-दोहरीघाट (34.4 किमी) : 15 करोड़
पीलीभीत-शाहजहांपुर (84.1 किमी) : 125 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें