फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम संदेश यात्रा गोरखपुर पहुंची

Mon, 12 Dec 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
संदेश यात्रा के गोरखपुर पहुंचने पर सपा युवजन सभा के अध्यक्ष्‍ा का स्वागत करते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में निकली ‘मुलायम संदेश यात्रा’ के जिले की सीमा में पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शहर के रसूलपुर स्थित दशहरी बाग में आयोजित सभा में सपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से किए हर वायदे को पूरा किया है।
विज्ञापन


मुलायम संदेश यात्रा का तीसरा चरण 9 से 11 दिसंबर को शुरू हुआ। यह यात्रा रविवार को देवरिया होते हुए गोरखपुर पहुंची। चौरी चौरा के पास जिले की सीमा पर भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष रजनीश यादव के नेतृत्व में मौजूद थे। रथ के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने विकास यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां से काफिला आगे बढ़ा तो जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चौरी चौरा के बाद फुटहवां इनार, मोतीराम अड्डा, रामनगर करजहां, खोराबार, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

संदेश यात्रा देर शाम रसूलपुर स्थित दशहरी बाग पहुंची। यहां उपस्थित लोगों के बीच विकास यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता से जो वायदा चुनाव के दौरान किया था उसे पूरा कर के दिखा दिया है। समाजवादी पेंशन, लैपटॉप, कन्या विद्याधन योजनाओं के अलावा एक्सप्रेसवे बना कर ऐतिहासिक कार्य किया है। लखनऊ में मेट्रो चालू कर के दिखा दिया कि विकास ही उनकी पहचान है। इसके अलावा गोरखपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया। जबकि कई फोरलेन सड़कों का निर्माण कराया।
विज्ञापन


स्वागत करने वालों मेें जियाउल इस्लाम, संजय सिंह, नगीना प्रसाद साहनी, विजय बहादुर यादव, अवधेश यादव, दुर्गेश यादव, हरेंद्र यादव, संजय पहलवान, जवाहर यादव, अशोक यादव, मुन्नीलाल यादव, रामजतन यादव, कीर्तिनिधि पांडेय, श्यामदेव निषाद, दयानंद विद्रोही, पंकज शाही, जितेंद्र सिंह, शशिकांत दुबे, नरसिंह यादव, शैलेश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें