फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बंगाल की दीदी को भी भाए राम’

विज्ञापन
चंपा देवी पार्क में राम कथा सुनाते मोरारी बापू।
विज्ञापन
‘बंगाल की दीदी को भी भाए राम’
विज्ञापन

गोरखपुर। राम कथा के दूसरे दिन चंपादेवी पार्क में राम नाम की महिमा को व्यासपीठ से बताते हुए मोरारी बापू ने कहा कि ‘जय श्रीराम’ के नारे को सुनने के बाद आग बबूला होने वाली बंगाल की दीदी ने भी राम नाम को अपना लिया है। भले ही वो ‘जय श्रीराम’ की जगह ‘जय सियाराम’ का नारा दे रही हों। राम का नाम जपने से उन्हें भी प्रभु श्रीराम अपना आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

बापू के इस बयान को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जोड़कर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने पर ममता बनर्जी कुछ लोगों पर आग बबूला हो उठी थीं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। शुरुआत में वे भले ही जय श्रीराम को किसी एक पार्टी के नारे के रूप में देख रही थीं। मगर आखिर में उन्होंने इससे निपटने के लिए जय सियाराम को अपनाया। इसमें भी राम नाम मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें